14 जुलाई 2012 - 19:30

अधिकृत फ़िलिस्तीन में हजारों लोगों ने अर्थव्यवस्था, महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया है.....

अधिकृत फ़िलिस्तीन में हजारों लोगों ने अर्थव्यवस्था, महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया है। दस हजार से अधिक ज़ायोनियों ने तिल अबीब सहित विभिन्न शहरों बैतुल और हीफ़ा में प्रदर्शन किया और लोगों ने सामाजिक न्याय के अभाव और आर्थिक संकट के खिलाफ इसराइली प्रधानमंत्री बिनयामिन नीयतेन याहू मंत्रिमंडल के खिलाफ नारे लगाए और उनसे इस्तीफा मांगा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने नीयतेन याहू के खिलाफ नारे लगाए और उनकी नीतियों की निंदा की। प्रदर्शनकारियों में से एक व्यक्ति ने नीयतेन याहू के खिलाफ आपत्ति जताते हुए आत्महत्या का प्रयास किया है रिपोर्ट के अनुसार उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इजरायल के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला कर कई लोगों को गिरफ्तार और घायल कर दिया है।समाचार समाप्त.......166